हिमाचली खबर: CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने रविवार को इतिहास रच दिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उर्विल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

गुजरात के 27 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज उर्विल पटेल नंबर3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही लखनऊ के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस विस्फोटक पारी के दौरान उर्विल के बल्ले से 1 चौका और 8 छक्के निकले।
उर्विल पटेल ने इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की। यशस्वी ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अब उर्विल पटेल भी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment