
हिमाचली खबर:
अलीशन घर के लिए सुंदर किचन होना भी बेहद जरुरी है। गौरतलब है कि हम सभी को घर का मेकओवर करना काफी पसंद है। इसलिए हम अक्सर अलगअलग तरह की चीजों को खरीदते हैं और इससे घर को सजाते हैं। क्यों न इस बार आप अपने घर की किचन को खूबसूरत तरीके सजाएं। इस बार आप सनमाइका के अलगअलग डिजाइंस से अपनी किचन को एकदम खूबसूरत और लक्जरी लुक दे सकते हैं। आइए आपको इस लेख में खूबसूरत सनमाइका का डिजाइंस बताते हैं।
मार्बल पैटर्न डिजाइन वाली सनमाइका
अगर आप अपनी किचन को एक यूनिक स्टाइल देना चाहते हैं, तो आप मार्बल पैटर्न डिजाइन वाली सनमाइका को लगा सकते हैं। इस तरह की सनमाइका आपके किचन की अलमारी में लगा सकते हैं। इससे आपकी किचन का नया मेकओवर हो जाता है। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकते हैं। मार्केट में आपको मार्बल लुक वाली सनमाइका आसानी से मिल जाएगी।
वुडन डिजाइन वाली सनमाइका
किचन के लुक को रॉयल रुप देना चाहते हैं, तो आप वुडन सनमाइका लगा सकते हैं। वुडन सनमाइका आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ ही हैंडल को सिंपल डिजाइन में चूज करें, इससे लगाने के बाद आपकी किचन लग्जरी हो जाएगी।
व्हाइट ऐड ग्रीन कलर सनमाइका डिजाइन
किचन में मॉर्डन लुक वाला फर्नीचर लगवा रहे हैं, तो आप इस तरह की सनमाइका जरुर लगवाएं। इससे आपकी किचन बेहद ही सुंदर लगेगी। व्हाइट और ग्रीन सनमाइका का कॉम्बिनेशन गजब का है। किचन में एक बार ये सनमाइका लग जाए तो एकदम शानदार नजर आएगी। मार्केट में आपको इस तरह के कई कलर कॉम्बिनेशन वाली सनमाइका देखने को मिल जाएगी।
व्हाइट कलर किचन सनमाइका
किचन का सुंदर मेकओवर के लिए आप ग्लॉसी व्हाइट कलर सनमाइका लगवा सकते हैं। इससे आपकी किचन काफी लग्जरी नजर आएगी। इसके साथ ही आपकी किचन काफी बड़ी नजर आएगी। आपको इस डिजाइंस में और भी सनमाइका मिल जाएंगे। बाजार में अलगअलग तरह के ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
💬 Comments (0)
Leave a Comment