नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद रंगभेद को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यह एक गंभीर समस्या है, जहां आज भी गोरी त्वचा को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। अपने दो दशक लंबे करियर में कई दमदार भूमिकाएं निभाने के बावजूद, नवाज़ुद्दीन ने बताया कि उन्हें कई बार सिर्फ उनके रंग की वजह से प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया।

‘गोरे लोगों के लिए लिखी जाती हैं कहानियां’, बॉलीवुड को लेकर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का दावा, जानें किस अभिनेत्री को बताया सबसे खूबसूरत
‘गोरे लोगों के लिए लिखी जाती हैं कहानियां’, बॉलीवुड को लेकर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का दावा, जानें किस अभिनेत्री को बताया सबसे खूबसूरत

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में सिर्फ नेपोटिज्म ही नहीं, बल्कि रंगभेद का असर कहीं ज्यादा गहरा है। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में सुंदरता के तय मानक हैं और उन्हीं के हिसाब से किरदार लिखे जाते हैं खासकर लीड रोल अक्सर गोरी त्वचा वाले कलाकारों के लिए ही तैयार किए जाते हैं।

नवाज़ुद्दीन ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई एक तरह की चीज़ को खत्म करता है तो उसे सराहा जाता है, लेकिन दूसरी चीज़ के लिए सवाल उठाए जाते हैं, यानी भेदभाव हर स्तर पर मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि सुंदरता को किसी एक पैमाने से नहीं बांधा जाना चाहिए, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद तय करने की आज़ादी होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में जिन अभिनेत्रियों को डार्कस्किन्ड कहा जाता है, उन्हें अक्सर औसत माना जाता है, जबकि पश्चिमी देशों में वही खूबसूरती एक्सोटिक मानी जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह पूरी तरह कलाकारों की गलती नहीं है, क्योंकि कहानियां और किरदार ही ऐसे बनाए जाते हैं।

बातचीत के दौरान नवाज़ुद्दीन ने दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने आज तक उनसे ज्यादा खूबसूरत किसी को नहीं देखा। उनके अनुसार, कैमरे पर दिखने वाली खूबसूरती सबसे अलग होती है और कैमरा किसी तरह का भेदभाव नहीं करता।

गौरतलब है कि 7080 के दशक में स्मिता पाटिल और शबाना आजमी जैसी अभिनेत्रियों ने समानांतर सिनेमा के जरिए अलग पहचान बनाई थी। वहीं, मुख्यधारा के सिनेमा में आज भी गोरे रंग को प्राथमिकता मिलने की बात अक्सर सामने आती रहती है, हालांकि इरफान खान और नवाज़ुद्दीन जैसे कलाकारों ने इस सोच को चुनौती दी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में रात अकेली है और थामा में नजर आए थे। आने वाले समय में उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें नूरानी चेहरा और तुम्बाड जैसी फिल्में शामिल हैं।