
Rinku Singh: आईपीएल 2026 में लगातार हार झेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के दिन अचानक से बदल गए हैं। केकेआर ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया इसके बाद बीती शाम लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की।
केकेआर की इस जीत में सबसे बड़ा रोल स्टार फिनिशर रिंकू सिंह का रहा। रिंकू ने मैच में 51 गेंदों पर 83 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके लगाए। फील्डिंग में भी रिंकू मे कुल चार कैच पकड़े वहीं सुपर ओवर में रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर बाउंड्री लाइन के पास शानदार अंदाज में कैच पूरा किया।
Rinku Singh ने लिखी केकेआर की विनिंग स्क्रिप्ट
सुपर ओवर में भी रिंकू सिंह के बल्ले से ही विनिंग रन निकले। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद केकेआर का खेमा काफी उत्साहित नजर आया। इस तूफानी प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह जब पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उनके सामने पहला सवाल ही उनके नए नाम के तौर पर सामने आया।
क्या नाम पसंद है Rinku Singh?
प्रजेंटर ने रिंकू सिंह से पूछा कि क्या उन्हें उनका नाम बदलकर अब रिंकू संकटमोचन कर देना चाहिए? रिंकू सिंह ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। फिर उन्होंने कहा कि सिर्फ रिंकू ही अच्छा है।
अपने प्रदर्शन को लेकर रिंकू सिंह ने मैच के बाद कहा कि उनके दिमाग में बस एक ही चीज थी कि गेम को आखिर तक लेकर जाना है। टीम को विनिंग पोजिशन में लाना है। ज्यादा खतरे मोल ना लेते हुए खराब गेंदों का इंतजार करना है और सिंगल, डबल से काम चलाना है। रिंकू सिंह ने अपनी इस स्ट्रेटजी पर अमल करते हुए ही KKR को जीत दिलाई।
Rinku Singh का शानदार प्रदर्शन
रिंकू सिंह ने LSG के खिलाफ 51 गेंदों पर 83 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस इनिंग में 5 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।इसके अलावा एक चौका उन्होंने सुपर ओवर में भी लगाया, जिसने फाइनली KKR की विजयी स्क्रिप्ट लिखी। रिंकू सिंह ने फील्डिंग में 5 कैच भी लपके, जिसमें से एक कैच सुपर ओवर में पकड़ा। LSG के खिलाफ रिंकू सिंह के खेल की सराहना इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम की कमान संभाली थी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment