गर्मियों के मौसम में कूलर हमें तपती धूप और उमस से राहत देता है, लेकिन कई बार इससे आने वाली मछली जैसी अजीब बदबू पूरे कमरे का माहौल बिगाड़ देती है। यह गंध न केवल असहज होती है, बल्कि बैक्टीरिया और फंगस के पनपने का संकेत भी होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो महंगे केमिकल्स के बजाय कुछ असरदार घरेलू नुस्खे अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें कूलर से आने वाली बदबू से कैसे छुटकारा पाएं। 

कूलर से आ रही मछली जैसी बदबू, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे, दूर होगी गंध
कूलर से आ रही मछली जैसी बदबू, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे, दूर होगी गंध

कूलर से बदबू आने के कारण
पुराना पानी: हफ्तों तक पानी न बदलने से उसमें काई और बैक्टीरिया जम जाते हैं।

गंदी घास: कूलर की घास में नमी के कारण फफूंद लग जाती है जिससे बदबू आती है। 

ह्यूमिडिटी: बंद कमरे में नमी का स्तर बढ़ने से हवा भारी और बदबूदार हो जाती है।

बदबू दूर करने के असरदार घरेलू नुस्खे

1. सफेद सिरका 
सिरका एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर और कीटाणुनाशक है। इसे यूज करने के लिए कूलर की टंकी को खाली करके साफ करें। अब ताजे पानी में 1 से 2 कप सफेद सिरका मिला दें। इसे थोड़ी देर चलने दें। सिरका पानी में पनप रहे बैक्टीरिया और जमा कैल्शियम को खत्म कर देगा, जिससे गंध गायब हो जाएगी।

2. बेकिंग सोडा 
बेकिंग सोडा अपनी ‘ओडोर एब्जॉर्बिंग’ प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। कूलर की टंकी में 23 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। यह पानी के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और दुर्गंध पैदा करने वाले एसिड्स को बेअसर कर देता है।

3. नीम की पत्तियां या तेल
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक पोटली में ताजी नीम की पत्तियां बांधकर पानी की टंकी में डाल दें। अगर पत्तियां न हों, तो नीम के तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं। यह न केवल बदबू हटाएगा, बल्कि मच्छरों को पनपने से भी रोकेगा।

4. नींबू का रस
अगर मछली जैसी गंध बहुत तेज है, तो नींबू का इस्तेमाल सबसे अच्छा है। 45 नींबू का रस निकालकर सीधे कूलर के पानी में मिला दें। इसकी ताजगी भरी खुशबू हवा को तुरंत महका देगी और पानी की अशुद्धियों को भी साफ करेगी।

5. एसेंशियल ऑयल 
अगर आप चाहते हैं कि कूलर चलते ही कमरा महके, तो एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल बेस्ट साबित हो सकता है। आप लेमनग्रास, लैवेंडर या यूकेलिप्टस ऑयल की 1012 बूंदें पानी में डालें। यह नुस्खा बदबू को कम करता है और हवा को सुगंधित बनाता है।