England Women Announced for T20 World Cup: आईपीएल 2026 के बाद क्रिकेट प्रेमी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आनंद लेने के लिए बेताब हैं। इस मेगा टूर्नामेंट आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड की इंग्लैंड में होगा। जिसके लिए मेजबान टीम इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। घरेलू मैदान पर होने वाले इस आयोजन के लिए इंग्लैंड महिला टीम की कमान हरफनमौला खिलाड़ी नैट साइवरब्रंट को सौंपी गई है। इसके साथ ही वो 7वें टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी अगुवाई में टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगी। वहीं, इंग्लैंड अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

टीम में जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों का मिश्रण
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें युवा व अनुभवी दोनों खिलाड़ियों का संतुलन दिखाई दे रहा है। जैसे कि स्क्वॉड में 18 साल की युवा खिलाड़ी टिली कोर्टीनकोलमैन को पहली बार वर्ल्ड कप जैसे मेगा टूर्नामेंट का हिस्सा बनाया गया है। यदि बात करे इस खिलाड़ी को तो उन्हें एक शानदार प्लेयर के रूप में जाना जाता है। इससे पहले कोलमैन ने महज 16 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरा था।
द हंड्रेड के दौरान कोलमैन ने 9 मैचों के दौरान 11 विकेट अपने नाम किए थे। इसमें उनके प्रदर्शन की जो सबसे खास बात रही वो थी इकोनॉमी। उन्होंने 9 मुकाबलों में 11 विकेट लेने के साथसाथ सिर्फ 5.75 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे। उन्होंने अपनी टीम सदर्न ब्रेव को इस लीग के फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। वहीं, इस सीजन में युवा खिलाड़ी ने एकदिवसीय मैचों को दौरान 7 पारियों में 10 विकेट लेकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।
डैनी 8वां टी20 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार
टिली कोर्टीनकोलमैन के अलावा इंग्लैंड की टीम में इस्सी वोंग और लॉरेन फाइलर को भी स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। दूसरी तरफ सीनियर बल्लेबाज डैनी व्याटहॉज भी टीम का हिस्सा हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हॉज अपना 8वां टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी। इस हिसाब से इंग्लैंड की ये टीम काफी ताकतवर नजर आ रही है।
Breaking news just in 👀
Here is your ICC Women’s T20 World Cup Squad! 🔥 pic.twitter.com/EZn7FG7eoJ
— England Cricket April 28, 2026
इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने नैट साइवरब्रंट को कप्तान तो चार्ली डीन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा लोकप्रिय खिलाड़ी इंग्लिश टीम के लिए गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगी। बता दें कि इंग्लैंड की इस टीम में शार्लेट एडवर्ड्स कोच की जिम्मेदारी निभाई रहे हैं। इससे पहले साल 2009 में इन्होंने इंग्लैंड महिला टीम को टी20 वर्ल्ड का खिताब जिताया था।
T20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड का स्क्वॉड
, लॉरेन बेल, टिली कोर्टीनकोलमैन, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याटहॉज, हीथर नाइट।
💬 Comments (0)
Leave a Comment