गौतमबुद्ध नगर: श्रमिक दिवस के मौके पर 1 मई को जिले में बड़ा मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर और आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह कैंप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। शुरुआत में इस अभियान में सभी सरकारी अस्पतालों के साथ 31 निजी अस्पतालों को शामिल करने की योजना थी, लेकिन अब यह पहल और बड़ी हो गई है। निजी अस्पतालों ने खुद आगे आकर इसमें हिस्सा लिया है, जिससे इस अभियान को और मजबूती मिली है।

श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्ध नगर में मेगा हेल्थ कैंप, 201 जगहों पर मिलेगा मुफ्त इलाज
श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्ध नगर में मेगा हेल्थ कैंप, 201 जगहों पर मिलेगा मुफ्त इलाज

सेवा भावना का अच्छा उदाहरण

अब यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल और शारदा हॉस्पिटल समेत कुल 67 निजी अस्पताल इस मेगा हेल्थ कैंप का हिस्सा बन चुके हैं। प्राइवेट अस्पतालों की बढ़ती भागीदारी को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का अच्छा उदाहरण माना जा रहा है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि इससे साफ है कि ये संस्थाएं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आ रही हैं।

देखें सरकारी अस्पतालों एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर तथा प्राइवेट अस्पतालों की सूची

201 स्थानों पर मुफ्त इलाज की सुविधा

इस मेगा हेल्थ कैंप के तहत जिले में 134 सरकारी अस्पतालों और हेल्थ वेलनेस सेंटर के साथसाथ 67 निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल 201 स्थानों पर श्रमिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस पहल का लाभ मिल सकेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मौके का फायदा उठाएं और अपने नजदीकी कैंप में जाकर स्वास्थ्य जांच और इलाज कराएं।