हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर बीती रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग आरोपियों की धुनाई करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही एक युवती के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ की। घटना उस समय हुई जब पीड़ित भाई अपनी बहन को बाइक पर पीछे बैठाकर रेलवे रोड पर जा रहा था। तभी पीछे से आरोपियों ने भाईबहन की बाइक में पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद पूरा विवाद शुरू हो गया।
घटना के दौरान जब भाई ने आरोपियों का कड़ा विरोध किया, तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद माहौल गरमा गया और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर बाइक सवार तीनों मनचलों को पब्लिक ने जमकर सबक सिखाया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया तो वहीं उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान अयान पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला भण्डापट्टी के रूप में हुई है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा यह जानकारी साझा की गई है कि नगर कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर महिला को छेड़ने को लेकर हुई हाथापाई प्रकरण में जांच की गई तो पाया कि एक पक्ष के द्वारा मोटर साइकिल को मोड़ते समय दूसरे पक्ष द्वारा पीछे से स्कूटी चालक द्वारा हल्की टक्कर लग जाने से दोनो पक्षो में मारपीट व गाली गलौच हुई। इसमें अयान पुत्र शमशाद निवासी मौ0 भण्डापट्टी थाना हापुड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अन्य दो व्यक्तियों की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment