आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने थी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती। आरसीबी ने दिल्ली से पिछली हार का बदला लिया और कैपिटल्स को 9 विकेट से बुरी तरह हराया। आरसीबी ने 76 रन का लक्ष्य 6.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया है। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पांचवीं हार मिली और बेंगलुरु ने छठी जीत दर्ज की। विराट कोहली 23 और देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड:
Indian Premier League, 2026
Delhi Capitals
75
Royal Challengers Bengaluru
77/1
Match Ended
Royal Challengers Bengaluru beat Delhi Capitals by 9 wickets
इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 75 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमटी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके। वहीं सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या और रसिक सलाम को 11 विकेट मिला। सीजन की पिछली भिड़ंत में दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से धूल चटाई थी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment