हिमाचली खबर: Today Horoscope 7 May 2026: आज 07 मई को चंद्रमा का गोचर धनु राशि और सूर्य का गोचर अपनी उच्च राशि मेष में होगा। ऐसे में कई राशि वालों आज के दिन भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थितियों में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कई तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती है।आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!​
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!​
  • मेष राशि

वाले आज टालमटोल की आदत आपके कामकाज में रुकावट डाल सकती है, इसलिए समय पर निर्णय लेना जरूरी रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में देरी नुकसान दे सकती है, लेकिन घर के बुजुर्गों या अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। सामाजिक मानसम्मान में वृद्धि के योग हैं और अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे समझदारी से निभाना होगा।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले को आज मांगलिक या शुभ कार्यों में खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट थोड़ा प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। हालांकि, यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं, तो वह अपेक्षा से बेहतर परिणाम दे सकता है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले को आज निजी कार्यों को टालना  आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। छोटीछोटी बातों पर विवाद या कहासुनी बढ़ने की संभावना है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। यदि आप शांत रहकर परिस्थितियों को संभालते हैं, तो नुकसान से बच सकते हैं, हालांकि आर्थिक लाभ उम्मीद से कम रह सकता है।

  • कर्क राशि

आज आपकी किसी पुरानी इच्छा या कामना की पूर्ति होने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है और आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में भी आपको यश और सफलता मिलेगी, बस आत्मविश्वास और साहस बनाए रखें, सब आपके पक्ष में रहेगा।

  • सिंह राशि

करियर से जुड़ी सफलता के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके हिस्से आ सकती है, जिसे निभाकर आप अपनी क्षमता साबित करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होने के संकेत हैं और किसी दूर की यात्रा का भी योग बन सकता है।

  • कन्या राशि

आज आप किसी घरेलू आयोजन या पारिवारिक कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिखरे हुए कार्यों को समेटने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान हो जाएगा। आप अपने दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे और आजीविका से जुड़े प्रयासों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।

  • तुला राशि

कानूनी या विवादित मामलों में आज राहत मिल सकती है और आपसी बातचीत से समाधान निकल सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं और आपकी योजनाएं धीरेधीरे आगे बढ़ेंगी। किसी महिला वर्ग या सहयोगी का साथ आपको लाभ पहुंचाएगा और काम में गति आएगी।

  • वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि वाले को कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि यात्रा का योग बनता है तो सावधानी बरतना जरूरी है। उलझनों से बाहर निकलने के अवसर मिलेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

  • धनु राशि

धनु राशि वाले जातको को कार्यों के कारण आज भागदौड़ बढ़ सकती है, जिससे थकान महसूस होगी। आप जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। समाज में आपका मानसम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन विरोधी पक्ष भी सक्रिय रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

  • मकर राशि

आज वाले जातकों आपकी इच्छाओं के अनुसार सब कुछ होना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, जिससे मन में असंतोष रह सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन धैर्य से काम लें। पारिवारिक वातावरण सुखद और आनंदमय रहेगा और यदि घर में कोई बीमार है तो उसके स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलेंगे।

  • कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वाले जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी। वैभव या सुखसुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतना जरूरी है, लेकिन कुल मिलाकर आपको अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

  • मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों को आज मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और माहौल खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ नजदीकी बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे। आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अचानक दूर की यात्रा का भी योग बन सकता है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

            व्यापार भविष्य:

आज शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पंचमीं को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से कमोडिटी मार्केट में निम्नलिखित रुझान देखे जा सकते हैं।

तेजी: रुई और कपास के भावों में आज अच्छी मजबूती और उठाव आने की संभावना है।

मंदी: सोना और चांदी के बाजार में आज मंदी की चाल रह सकती है। निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

स्थिरता: गुड़, खांड़ और कपास के भावों में आज स्थिरता बनी रहेगी। हाजिर मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखना आज व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

आज के भाग्यशाली अंक: 1,4,7,6