हिमाचली खबर: Adhik Maas Mein Janme Bache Kaise Hote Hai: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से इस साल 2026 ज्येष्ठ मास बहुत ही खास होने जा रहा है। क्योंकि, इस बार ज्येष्ठ मास पूरे दो महीने तक चलेगा। इसकी वजह है अधिक मास का संयोग, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसे मलमास, या के नाम से भी जाना जाता है।

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अधिक मास या मलमास 17 मई से 15 जून तक चलने वाला है। मान्यता है कि इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का जुड़ाव प्रकृति के साथ होता है और वो हमेशा सबसे आगे रहते हैं।
यही वजह है कि इनका व्यक्तित्व कुछ ख़ास होता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि अगर आपका जन्म अधिक मास या मालमास में हुआ है तो आपकी पर्सनैलिटी कैसी हो सकती है।
अधिकमास में जन्मे बच्चों का स्वभाव कैसा होता है?
-
धार्मिक स्वभाव
ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार,अधिकमास में जन्म लेने वाले बच्चे बेहद के होते हैं। बचपन से ही इनका धर्म के प्रति खास झुकाव रहता है। ये दिल के साफ और ईमानदार होते हैं। कभी किसी का बुरा नहीं चाहते।
-
जिज्ञासु स्वभाव
कहत है, अधिकमास में जन्मे बच्चे धार्मिक स्वभाव के अलावा जिज्ञासु स्वभाव के भी होते है। इन्हें नईनई चीजें सीखने का काफी शौक होता है। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें बड़ा ज्ञाता बनाती है।
-
साहसी और निडर स्वभाव
ज्योतिष बताते हैं कि, अधिकमास में जन्मे बच्चे काफी साहसी और निडर होते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं और जीत हासिल करके ही दम लेते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए ये कभी हार नहीं मानते हैं।
-
शांत और धैर्यवान
अधिक मास में जन्म लेने वाले बच्चे शांत और धैर्यवान स्वभाव के होते हैं। जिस कारण ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनके फैसले अक्सर सही साबित होते हैं क्योंकि ये जल्दबाजी में कुछ नहीं करते। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि विपरीत परिस्थितियों में भी ये अपना धैर्य कभी नहीं खोते।
-
क्रिएटिव माइंड
इस महीने में जन्मे बच्चे काफी क्रिएटिव होते हैं। यही कारण है कि ये क्रिएटिव कार्यों में खूब नाम भी कमाते हैं। संगीत, चित्रकला या लेखन जैसे क्षेत्रों में इनकी गहरी रुचि होती है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment