पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए आज, 29 अप्रैल को मतदान हुआ। इस बार भी चुनावी मैदान में राजनीति और मनोरंजन जगत का दिलचस्प संगम देखने को मिल रहा है। टीएमसी और भाजपा, दोनों दलों ने कई चर्चित चेहरों को टिकट देकर मुकाबले में उतारा है।

Bengal Election 2026: महाभारत की द्रौपदी से बंगाली सुपरस्टार तक, चुनावी मैदान में हाथ आजमा रहे ये सितारे
Bengal Election 2026: महाभारत की द्रौपदी से बंगाली सुपरस्टार तक, चुनावी मैदान में हाथ आजमा रहे ये सितारे

इनमें टीवी इंडस्ट्री और बंगाली सिनेमा से जुड़े कई सितारे शामिल हैं। खास चर्चा उस अभिनेत्री की भी है, जिन्होंने दूरदर्शन के मशहूर धारावाहिक ‘महाभारत’ में द्रौपदी बनकर घरघर पहचान बनाई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं रूपा गांगुली की।

रूपा गांगुली

टीवी के चर्चित धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का दमदार किरदार निभाकर घरघर मशहूर हुईं रूपा गांगुली इस बार सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। अभिनय के साथसाथ राजनीति में भी सक्रिय रूपा गांगुली पहले राज्यसभा सांसद के रूप में जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

रूपा गांगुली ने साल 2015 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। राजनीति में आने के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाली और पार्टी के महिला संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाई। साल 2016 में उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया। अपनी बेबाक और मुखर छवि के लिए पहचानी जाने वाली रूपा गांगुली महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राज्य के विभिन्न जन मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रही हैं।

सायंतिका बनर्जी

बंगाली सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी इस बार बारानगर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। सायंतिका इससे पहले 2024 के उपचुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर चुकी हैं। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

सायंतिका बनर्जी ने साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामकर राजनीति में कदम रखा। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें 2021 विधानसभा चुनाव में बांकुड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया गया, हालांकि वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2024 के उपचुनाव में सायंतिका ने बारानगर सीट से जीत हासिल कर विधायक के रूप में विधानसभा पहुंचीं। ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली सायंतिका अपनी आक्रामक राजनीतिक शैली, युवाओं और महिलाओं के बीच मजबूत लोकप्रियता के लिए जानी जाती हैं।

रुद्रनील घोष

बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता रुद्रनील घोष इस बार हावड़ा जिले की शिबपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। रुद्रनील अभिनय जगत के साथसाथ राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और पहले से ही विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

रुद्रनील घोष का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। उन्होंने वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई से सार्वजनिक जीवन में कदम रखा, इसके बाद तृणमूल कांग्रेस से जुड़े और बाद में भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बने। भाजपा के मुखर चेहरों में गिने जाने वाले रुद्रनील घोष 2021 और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में शिबपुर/भवानीपुर सीटों से पार्टी उम्मीदवार रहे हैं। वह भ्रष्टाचार, प्रशासनिक जवाबदेही और नागरिक सुविधाओं जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।

राज चक्रवर्ती

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने निर्देशक, निर्माता और अभिनेता राज चक्रवर्ती इस बार बैरकपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। मनोरंजन जगत में सफल पहचान बनाने के बाद अब वह राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

राज चक्रवर्ती अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के साथ राजनीति में सक्रिय हैं। ममता बनर्जी से प्रेरित होकर उन्होंने TMC जॉइन की और 2021 में बैरकपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने, जिसके बाद उन्हें 2026 में भी इसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

हिरण चटर्जी

बंगाली फिल्म अभिनेता हिरण्मय चट्टोपाध्याय, जिन्हें हिरण चटर्जी के नाम से जाना जाता है, इस बार श्यामपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उन्होंने साल 2021 में भाजपा टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में मजबूत एंट्री की थी।

हिरण चटर्जी टॉलीवुड के लोकप्रिय बंगाली अभिनेता हैं, जिन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2021 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। इसके बाद 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की। वर्तमान में वह भाजपा विधायक के तौर पर सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

पापिया अधिकारी

पापिया अधिकारी : 64 वर्षीय बंगाली अभिनेत्री पापिया अधिकारी इस बार टॉलीगंज विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। लंबे समय तक फिल्म जगत में सक्रिय रहने के बाद अब वह राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

पापिया अधिकारी बंगाली फिल्म जगत की अभिनेत्री और सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टॉलीगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। इससे पहले साल 2021 में उन्होंने उलुबेड़िया दक्षिण सीट से भी चुनाव लड़ा था। अभिनय के अलावा पापिया अधिकारी बंगाल की पारंपरिक लोकनाट्य शैली जात्रा की जानीमानी हस्ती मानी जाती हैं।