इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44 वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 159 ही बना पाई। पांच की चैंपियन टीम को कप्तान हार्दिक पंड्या की खराब बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा। एक समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 200 पहुंचता दिख रहा था, लेकिन 10वें ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने ऐसी नकेल कसी कि मुंबई इंडियंस 159 रन ही बना पाई।

CSK vs MI: 10 ओवर के बाद 200 तक पहुंचते दिख रही थी मुंबई, हार्दिक पंड्या ने डुबो दी लुटिया
CSK vs MI: 10 ओवर के बाद 200 तक पहुंचते दिख रही थी मुंबई, हार्दिक पंड्या ने डुबो दी लुटिया

हार्दिक पंड्या जब बल्लेबाजी करने आए तब मुंबई इंडियंस का स्कोर 12.5 ओवर में 4 विकेट पर 109 रन था। इससे पहले सूर्यकुमार यादव के 12 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट होने के बाद क्रीज पर आए तिलक वर्मा संघर्ष कर रहे थे। वह 8 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। पंड्या ने 23 गेंद पर 18 रन बनाए। वह आखिरी ओवर में आउट हुए। नमन धीर के साथ उनकी 24 गेंद पर 25 रनों की साझेदारी हुई।

मुंबई इंडियंस 1120 ओवर में 69 रन ही बनाए

नमन धीर ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद पर 57 रन बनाए। उन्होंने तेज शुरुआत की, लेकिन बाद में धीमे हो गए। नमन धीर ने 29 गेंद पर 45 रन बनाए थे। 34 गेंद पर उनका अर्धशतक पूरा हुआ। मुंबई इंडियंस ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाए। अगले 10 ओवर में 5 विकेट पर 69 रन ही बन पाए। मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 57 रन बनाए थे। मध्य के ओवरों 7 से 15 के बीच 3 विकेट पर 63 रन ही बन पाए। आखिरी 4 ओवर में 3 विकेट पर 39 रन बने।

IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय

आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। वह अब आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीयों की टॉप 5 की लिस्ट में आ गए हैं।