इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को डेब्यू करने वाले रामकृष्ण घोष चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। घोष ने इस मैच में एक विकेट झटका था। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा था। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट झटके थे। फिलहाल उनके विकल्प का ऐलान नहीं हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुसार रामकृष्ण घोष को के खिलाफ मैच के दौरान दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। वह आगे आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। रामकृष्ण घोष को गुरजपनीत सिंह की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में मौका मिला था। रामकृष्ण घोष से पहले नाथन एलिस, खलील अहमद और आयुष म्हात्रे चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर
महाराष्ट्र के मीडियम पेसर रामकृष्ण घोष को सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2025 के मेगा ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें उस सीजन में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया गया और शनिवार को उन्हें डेब्यू का मौका मिला। चेन्नई सुपर किंग्स अभी 9 मैच में से चार जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसे अगला मैच 5 मई को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
आईपीएल 2026 में मनीष पांडे ने खेला पहला मैच, धोनी छूट गए पीछे
मनीष पांडे ने आईपीएल में छह अलगअलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दो सीजन खेले। ।
💬 Comments (0)
Leave a Comment