जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज बोट पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। छह लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है।