हिमाचली खबर: Kedar Yog: शनि जयंती पर इस बार बेहद शुभ केदार योग बना रहेगा। आपको बता दें कि केदार योग का संबंध भगवान शिव से माना जाता है और शनि देव, भगवान शिव के परम भक्त हैं। ऐसे में 16 मई को शनि जयंती पर केदार योग के बनने से कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम जीवन में मिल सकते हैं। इन राशियों को करियर क्षेत्र में सफलता और पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव दिखाई देंगे। साथ ही भगवान शिव के आशीर्वाद से इन लोगों के बिगड़े काम भी बनेंगे।

केदार योग
केदार योग का निर्माण तब होता है जब राहुकेतु को छोड़कर सभी 7 ग्रह कुंडली के 4 भावों में बैठे होते है। ऐसा ही संयोग शनि जयंती पर रहेगा। इस दिन सातों ग्रह सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि कुंडली के 4 भावों में रहेंगे। मंगल और चंद्रमा इस दिन मेष राशि में होंगे। सूर्य और बुध वृषभ राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में। आइए अब जानते हैं केदार योग किन राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है।
मेष राशि
शनि जयंती के दिन बना केदार योग मेष वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं साथ ही धन कमाने के नए स्रोत भी इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से इस राशि के कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। घर के लोगों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।
सिंह राशि
केदार योग का शुभ परिणाम आपको सामाजिक स्तर पर ख्याति दिला सकता है। आपके कार्यों की सराहना लोगों के द्वारा की जा सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के समर्थकों की संख्या बढ़ सकती है। इस राशि के जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उन्हें मुनाफा मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता सिंह वाले पा सकते हैं। शिव कृपा से आपके पारिवारिक जीवन में भी सुखशांति आएगी।
तुला राशि
शनि जयंती पर केदार योग का होना आपके जीवन में सुखसमृद्धि लाने वाला साबित हो सकता है। इस राशि के कुछ जातक भूमिभवन या वाहन खरीदने में सफल हो सकते हैं। कारोबारियों की रुकी योजनाएं फिर से गति पकड़ सकती हैं। मानसिक तनाव से भी इस राशि के जातकों को छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे, निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न पाने में सफल हो सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ शनि ग्रह की ही राशि है और शनि जयंती पर केदार योग का शुभ प्रभाव इनको देखने को मिल सकता है। केदार योग के चलते आपको भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत का शुभ परिणाम इस राशि के जातक पा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता कुछ लोगों को मिल सकती है। अगर किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं तो शनि जयंती के बाद राहत मिलने के आसार हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment