हिमाचली खबर: Gift Ideas for Mom: दुनिया में मां की जगह कोई भी नहीं ले सकता है। यह शब्द ही दिल को सुकून देने वाला है। अक्सर मां अपने बच्चों को किसी न किसी वजह से खास महसूस करवाती रहती है। कभी बच्चों के पसंद का खाना बनाना तो कभी उनकी पसंद के लिए पापा से लड़ जाना। इन चीजों से हमें मां की अहमियत का एहसास होता है। लेकिन हम उनके लिए ऐसा कुछ नहीं कर पाते हैं जो उनको स्पेशल फील करवाए।

जैसा कि हम जानते हैं कि मदर्स डे आने वाला है और यह हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मां को सरप्राइज देना तो बनता है। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि उनके लिए क्या गिफ्ट लिया जाए तो बैग एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। मां को बैग गिफ्ट करने जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखते हुए शॉपिंग की जा सकती है।
प्रिंटेड हैंडबैग
अगर मां रोज ऑफिस काम करने जाती हैं तो उनके लिए प्रिंटेड हैंडीक्राफ्ट हैंडबैग अच्छा ऑप्शन रहेगा। वर्किंग वुमन को बैग्स की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में उनके लिए शोल्डर बैग काम आएगा जिसे वह अपने साथ रखेंगी।
कल्च बैग
किसी शादी या फैमिली फंक्शन के लिए मां को बैग गिफ्ट करना चाहते हैं तो क्लच बैग्स काफी सही रहेगा। इस तरह के बैग ट्रेडिशनल से मॉडर्न लुक पर खूब जचते हैं। उनके आउटफिट के हिसाब से आप इसका कलर और डिजाइन चूज कर सकते हैं।
डेली यूज पर्स
रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप उन्हें छोटा सा पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह फैशन स्टेटमेंट के साथसाथ कंफर्ट का भी ध्यान रखेगा। इस तरह के पर्स मां को काफी पसंद आ सकते हैं।
क्रॉसबॉडी बैग
मदर्स डे पर ब्रंच का प्लान बनाकर मां को क्रॉसबॉडी पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये पहनने में बहुत ही आरामदायक होते हैं और किसी भी आउटफिट के साथ जंचते हैं। अगर इसमें डिटैचेबल स्ट्रैप्स हैं तो यह और भी मॉर्डन हो जाते हैं।
टॉप हैंडल बैग
यह बैग उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं जो हाल ही में मां बनी हैं। क्योंकि बच्चों की देखभाल के लिए कई सारे सामान की जरूरत पड़ती है। इस तरह के हैंडल बैग में बहुत स्पेस होता है जो कई सारी चीजों को रख सकता है।
इस मदर्स डे पर एक ऐसा गिफ्ट चुनें जो आपकी मां के लाइफस्टाइल और जरूरतों के हिसाब से हो। इससे उन्हें महसूस होगा कि वह आपके लिए कितनी खास हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment