जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार को आखिरी लापता बच्चे और उसके चाचा के शव मिलने के बाद सभी पीड़ितों का पता चल गया है। घटना के बाद सरकार ने जांच के आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।