Navpancham Yog: चंद्रमा और मंगल ग्रह के बीच 2 मई की रात में नवपंचम योग बनेगा। 2 मई की रात में चंद्रमा 12 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे वहीं इस दौरान मंगल मीन राशि में हैं यानि चंद्रमा से पंचम भाव में। वहीं चंद्रमा मंगल से नवम भाव में हैं। ऐसे में चंद्रमंगल के बीच नवपंचम योग बनेगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

Navpancham Yog: मंगल और चंद्रमा के बीच 2 मई को बनेगा नवपंचम योग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा लाभ
Navpancham Yog: मंगल और चंद्रमा के बीच 2 मई को बनेगा नवपंचम योग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा लाभ

वृषभ राशि

नवपंचम योग वृषभ राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। मंगल जहां आपके साहसपराक्रम में वृद्धि करेंगे वहीं चंद्रमा आपको धन लाभ दिला सकते हैं। जमीनजायदाद से जुड़े मुद्दों में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ भी इस राशि के जातकों को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

कर्क राशि 

चंद्रमंगल का नवपंचम योग आपके लिए सबसे सुखद रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और साथ ही भाग्य का भी आपको साथ मिलेगा। आपके पंचम भाव में बैठे चंद्रमा आपको शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां दिलाएंगे। इस राशि के जातकों को सरकारी क्षेत्रों से धन लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को भी इस दौरान सराहना मिल सकती है। 

सिंह राशि 

आपको नवपंचम योग के बनने से शुभ परिणाम मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपको मानसम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबारियों को धन लाभ मिलने के योग हैं। इस राशि के जातकों की किस्मत इनके साथ होगी और बिगड़े काम भी बनेंगे। रोजगार की तलाश में हैं तो अच्छी जगह नौकरी आपको मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि

नवपंचम योग के बनने से आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आशातीत परिणाम आपको प्राप्त होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आपके आर्थिक हालात सुधरेंगे। इस राशि के लोग कला के क्षेत्र में ऊंचाइयां छू सकते हैं। मातापिता के सहयोग से आपको घर या वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है।