हिमाचली खबर: Numerology: ज्योतिष में सरकारी नौकरी का कारक सूर्य ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उसे सरकारी नौकरी मिलने के काफी ज्यादा चांस रहते हैं। अंकज्योतिष की मानें तो मूलांक 1 वालों पर सूर्य की खास कृपा रहती है क्योंकि ये इस मूलांक के स्वामी माने जाते हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। चलिए जानते हैं किन कारणों से इस मूलांक वालों को सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग बनते हैं।

सूर्य जैसा चमकता है मूलांक 1 के बच्चों का भाग्य
अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वाले बच्चे काफी ऊर्जावान होते हैं। ये पढ़नेलिखने में भी काफी होशियार होते हैं। जन्म से ही इनके अंदर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। सूर्य के प्रभाव के कारण इनके व्यक्तित्व में एक अलग ही तेज देखने को मिलता है। समाज में ये अपनी अलग पहचान बनाते हैं और खूब मानसम्मान पाते हैं।
सरकारी नौकरी के होते हैं प्रबल योग
मूलांक 1 वालों की किस्मत में सरकारी नौकरी के प्रबल योग होते हैं। अगर समय रहते ये इस दिशा में सही से मेहनत कर लें तो इन्हें बड़ा अधिकारी बनने से कोई रोक नहीं सकता है। ये अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। अगर ठान लें तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
शार्प माइंड के होते हैं
मूलांक 1 वालों का माइंड इतना शार्प होता है कि ये कुछ भी बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इनकी याददाश्त शक्ति भी काफी तेज होती है जिस कारण ये पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ते हैं।
सूर्य की कृपा से चमकता है करियर
मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है, इसलिए इस मूलांक के बच्चों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। ज्योतिष में सूर्य को शासन, सत्ता और शक्ति का प्रतीक माना गया है। इसी कारण से मूलांक 1 वाले अक्सर IAS, IPS या राजनीति में ऊंचे पदों पर आसीन होते हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment