IPL 2026 Points Table After RCB Win: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर किसी तरह टीम को बेहद शर्मनाक स्थिति से थोड़ा बचाया, लेकिन पावरप्ले में खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड फिर भी दर्ज हो गया।
81 गेंद शेष रहते जीती RCB
इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने मुकाबला 81 गेंद शेष रहते ही जीत लिया, जिससे उसका नेट रन रेट +1.919 तक पहुंच गया। इस जीत के साथ Royal Challengers Bengaluru प्लेऑफ की दौड़ में काफी मजबूत स्थिति में आ गई है।
पॉइंट्स टेबल की स्थिति
8 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंको के साथ दूसरे मंबर पर है। वहीं पंजाब किंग्स 7 मैच में 6 जीत के साथ टॉप पर कायम है। हैदराबाद 8 मैच में 5 जीत के साथ तीसरे तो वहीं, राजस्थान भी 8 मैच में 5 जीत के साथ NRR कम होने से एक पायदान नीचे है।
दिल्ली को लगा झटका
वहीं को इस हार का बड़ा नुकसान हुआ है। टीम 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर खिसक गई है, और उसका नेट रन रेट 1.060 हो गया है।दिल्ली के अभी 6 मैच बाकी हैं और अगर टीम सभी मुकाबले जीतती है, तो अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती है। हालांकि, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
💬 Comments (0)
Leave a Comment