हिमाचली खबर: Shukrawar Daan: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है। इस दिन पूजापाठ, व्रत और दान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि शुक्रवार को कुछ खास चीजों का दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुखसमृद्धि बढ़ती है। साथ ही शुक्र ग्रह मजबूत होने से वैभव, प्रेम और भौतिक सुखों में भी वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन सी चीजों का दान करें, जिससे देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह दोनों की कृपा बनी रहे।

शुक्रवार का दान क्यों खास?
शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में सुखशांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, प्रेम, सुंदरता और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। ऐसे में शुक्रवार को किए गए दान से शुक्र दोष कम होने की मान्यता है।
चावल और चीनी का दान
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को चावल और चीनी दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती। जरूरतमंद लोगों को इन चीजों का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
सुहाग सामग्री
शुक्रवार के दिन विवाहित महिलाओं को सुहाग की चीजें दान करना भी शुभ माना जाता है। चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी, बिंदी या लाल वस्त्र जैसी चीजों का दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन सुखी बना रहता है।
सफेद चीजों का दान
शुक्र ग्रह का संबंध सफेद रंग से माना गया है। इसलिए शुक्रवार को दूध, दही, चीनी, सफेद कपड़े, इत्र या खीर जैसी सफेद वस्तुओं का दान लाभकारी माना जाता है। इससे मानसिक शांति के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की मान्यता है।
नमक का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नमक को भी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शुक्रवार को नमक दान करने से नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा कमल का फूल, शंख, गोमती चक्र या कौड़ियां दान करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की बात कही जाती है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment