इकाना स्टेडियम में रिंकू सिंह की धमाकेदार बल्लेबाजी देख सांसद प्रिया सरोज खुशी से झूम उठीं। लगातार चार छक्कों पर उन्होंने खड़े होकर ‘वंस मोर’ कहा और टीम का झंडा लहराया। रिंकू ने नाबाद 83 रन बनाकर सुपर ओवर में कोलकाता को जीत दिलाई।