Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के अलगअलग राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 48 घंटों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 28 अप्रैल को बारिश का अनुमान है. वहीं, 29 अप्रैल को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक उत्तरपश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर एक मजबूत चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जो धीरेधीरे उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसका असर दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक देखने को मिल सकता है.
सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है. वहीं पालम और लोधी रोड में भी तापमान 42°C से ऊपर रहा. सबसे ज्यादा तापमान रिज में 43.8°C दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में 43.2°C रिकॉर्ड हुआ. ये सभी आंकड़े सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक हैं.
जम्मूकश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम?
उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा. जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 अप्रैल को बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5060 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में भी गरजचमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में तेज हवाओं और बारिश का असर दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरपश्चिम भारत में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान में 35 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. हालांकि कुछ इलाकों में लू और उमस भरी गर्मी का असर अभी बना रहेगा, लेकिन बारिश के बाद हालात में सुधार होगा.
इन राज्यों में भी होगी बारिश
कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच गरजचमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अनुमान है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरजचमक के साथ बारिश और 3050 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में भारी बारिश का भी अलर्ट है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment