Latest and Breaking News on NDTV

Noida Shopping Guide: जब भी सस्ती शॉपिंग की बात आती है, तो हमारे दिमाग में दिल्ली की सरोजिनी या जनपथ मार्केट का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोएडा में भी ऐसी कई जगहें हैं जहां आप कम पैसों में ज्यादा शॉपिंग कर सकते हैं? जी हां,  आपने बिल्कुल सही सुना. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अगर आप भी वीकेंड पर शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो नोएडा की ये मार्केट्स न केवल कपड़ों के लिए बल्कि, फुटवियर, ज्वेलरी और यहां तक कि घर के सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए भी बेस्ट हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कौन सी हैं वो मार्केट.

नोएडा की बेस्ट सस्ती मार्केट- (Best Noida Shopping Market)

​1. अट्टा मार्केट- 

​अगर आप नोएडा में रहते हैं, तो आपने अट्टा मार्केट का नाम जरूर सुना होगा. यह मार्केट सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल पास है, इसलिए यहां पहुंचना बहुत आसान है.

  • क्या खास है- यहां आपको कपड़ों की इतनी वैरायटी मिलेगी कि आप कन्फ्यूज हो जाएंगे. टी-शर्ट्स, जींस, कुर्तियां, और यहां तक कि शादी-ब्याह के लिए लहंगे और साड़ियां भी यहां रीजनेबल रेट में मिल जाती हैं.
  • ​रेट- आजकल प्रिंटेड शॉर्ट कुर्तियों का काफी क्रेज है, जो यहां आपको ₹250 से ₹300 की शुरुआती कीमत में मिल जाएंगी.
  • क्या-क्या मिलेगा- कपड़ों के अलावा यहां स्टाइलिश सैंडल्स, स्नीकर्स, और स्लिपर्स का कलेक्शन मिलेगा. साथ ही आप यहां सस्ते फोन कवर, इयररिंग्स, बैग्स और घर के लिए बर्तन भी खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज की भी ढेरों दुकानें हैं.

​2. ब्रह्मपुत्र मार्केट- 

​सेक्टर 29 में स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट शॉपिंग और खाने-पीने के शौकीनों के लिए बेस्ट है.

  • रेट- यहां आपको पायजामा, शॉर्ट्स और कॉटन की कुर्तियां ₹250 से ₹300 के बीच आसानी से मिल जाएंगी. यहां के डिज़ाइन एकदम लेटेस्ट और ट्रेंडी होते हैं.
  • क्या-क्या मिलेगा- साड़ियां, टी-शर्ट्स और फुटवियर के अलावा यहां मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भी अच्छी रेंज मिलती है. अगर आप अपना कमरा सजाना चाहते हैं या किचन के लिए कुछ नया लेना चाहते हैं, तो यहां के बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर जरूर जाएं.
  • ​स्ट्रीट फूड- शॉपिंग करते-करते थक जाएं, तो यहां का मशहूर स्ट्रीट फूड ट्राई करना बिल्कुल न भूलें.

3. इंदिरा मार्केट- 

  • ​सेक्टर 27 में स्थित इंदिरा मार्केट भी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास ही है. यह मार्केट उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जो रोज़ाना ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए बजट में कपड़े ढूंढ रहे हैं.
  • रेट- यहां के सूट, साड़ी और कुर्तियां काफी मशहूर हैं. कुर्तियों की शुरुआती कीमत यहां भी ₹250 के आसपास है. इसके अलावा, यहां की ज्वेलरी और खासकर इयररिंग्स का कलेक्शन काफी यूनिक होता है.
  • ​फुटवियर और बैग्स- अगर आपको ट्रेंडी बैग्स या ऑफिस के लिए आरामदायक फुटवियर चाहिए, तो इंदिरा मार्केट का एक बार जरूर चक्कर लगाएं.