मुंबई के पायधुनी इलाके में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के पीछे की असल वजह सामने आ गई है. शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले हैं कि इन सभी की मौत के पीछे किडनी फेल होना मुख्य वजह हो सकती है.

बिरयानी के बाद खाया जमकर तरबूज, पूरे परिवार की हो गई मौत-फैली दहशत
बिरयानी के बाद खाया जमकर तरबूज, पूरे परिवार की हो गई मौत-फैली दहशत

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला दोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नसरीन दोकाडिया, आयशा दोकाडिया और जैनब दोकाडिया के रूप में हुई है. एक ही परिवार के चार लोगों की बिरयानी और तरबूज खाने से हुई मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया.

देर रात तरबूज खाना बना जानलेवा?
मुंबई पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल की रात दोकाडिया परिवार के कुल नौ सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया था. इसके बाद रिश्तेदार अपनेअपने घर लौट गए. देर रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच परिवार के इन चारों लोगों ने तरबूज खाया था.

इसके बाद 26 अप्रैल की सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. उनकी हालात बिगड़ती देख तुरंत जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

एकएक कर चारों लोगों ने तोड़ दिया दम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई. इसके बाद रात करीब 10:30 बजे पिता अब्दुल्ला दोकाडिया ने दम तोड़ दिया. बाद में पत्नी नसरिन दोकाडिया और बड़ी बेटी आयशा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

अस्पताल में ही परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डिनर में पहले बिरयानी खाई थी और फिर देर रात तरबूज खाया था. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि फूड प्वाइंजिग की वजह से चारों लोगों की किडनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई. ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फूड पॉइजनिंग किस चीज से हुई. पुलिस ने सभी शवों के विसरा जांच के लिए सैंपल भेज दिया है और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरी वजह साफ हो पाएगी.

728x90.

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *