हिमाचली खबर: भारतीय परंपरा में गजरा सिर्फ एक फूल नहीं बल्कि सुंदरता, सादगी और शालीनता का प्रतीक माना जाता है। खासकर शादी, त्योहारों और किसी खास अवसर पर महिलाएं गजरा लगाना पसंद करती है। इससे उनके हेयरस्टाइल लुक में चार चांद लग जाते हैं।

मॉर्डन और एथनिक लुक में इन तरीकों से स्टाइल करें गजरा, हर मौके पर दिखेंगी अलग​
मॉर्डन और एथनिक लुक में इन तरीकों से स्टाइल करें गजरा, हर मौके पर दिखेंगी अलग​

आज के समय में बालों में गजरा लगाना परंपरा से अधिक फैशन से जुड़ गया है। अगर आपको भी किसी फंक्शन या शादी में यूनिक हेयरस्टाइल करना है तो सिंपल लुक को भी गजरे से स्टाइल करके और आकर्षक बना सकती हैं।

जूड़े के साथ गजरा

अगर आप किसी शादी या फैमिली फंक्शन में लहंगा या साड़ी लुक अपना रही हैं तो जूड़ा एक बेहतरीन हेयरस्टाइल है जिसमें आपका पूरा लुक दिखता है। जूड़ा बनाने के बाद इसे आप गजरे के साथ स्टाइल करें जो आपके हेयरस्टाइल लुक में चार चांद लगा देगा।

चोटी के साथ गजरा

सूट या साड़ी के साथ आप चोटी या ब्रेड हेयरस्टाइल भी अपना सकती हैं। चोटी बनाने के साथ ही गजरे को स्टाइल करना एक यूनिक लुक देगा। लंबी चोटी बनाकर उसमें गजरा लपेट सकते हैं। इसके अलावा चोटी के ऊपर ऊपर गजरे पिन कर सकते हैं। त्योहारों पर इस तरह के हेयरस्टाइल अच्छे लगेंगे।

ओपन हेयर विद गजरा

बालों को खुला रखना कई लोगों को पसंद होता है। इसके साथ आप एक साइड पर गजरा पिन कर सकती हैं। यह स्टाइल मेहंदी या हल्दी फंक्शन में आपको खूबसूरत और फ्रेश लुक देगा।

लेयर्ड गजरा हेयर स्टाइल

अगर आप ट्रेडिशनल और मॉर्डन आउटफिट में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बन हेयर स्टाइल विद लेयर्ड गजरा ट्राई करें। इसमें एक के ऊपर एक गजरा लेयर बनाकर जुड़े के चारों तरफ लगाएं। इससे आपका हेयर स्टाइल ज्यादा भराभरा और अट्रैक्टिव लगेगा।

हाफ अप हेयर स्टाइल विद गजरा

इस हेयर स्टाइल के लिए सबसे पहले बालों के आधे हिस्से को पीछे करके पिन कर लें। उसके बाद आसपास हल्का सा गजरा लगा दें। ये हेयर स्टाइल इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ खूब जचेगा। आप हाफ बालों का बन बनाकर गजरा स्टाइल कर सकती हैं।

गजरा लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हमेशा ताजे फूलों का इस्तेमाल करें जिससे उनकी खुशबू और फ्रेशनेस बनी रहे। गजरे को अच्छे से पिन करें ताकि वह ढीला न पड़े। साथ ही गजरे को अपने आउटफिट के हिसाब से स्टाइल करें।