Amravati Sex Abuse Scandal: 19 साल के मोहम्मद अयान पर नाबालिगों समेत लगभग 180 लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है, और हाल ही में इसे लेकर एक और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक ये हैवान असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से जुड़ा हुआ है.

Amravati Sex Abuse Scandal: हाल ही में अशोक खैरात के सैकड़ों MMS वायरल हुए थे. जिसमे ये शख्स अलग-अलग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया. अभी इसका मामलों निपटा नहीं था कि अमरावती से एक और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आ गया. दरअसल, अमरावती का रहने वाला मोहम्मद अयान उर्फ तनवीर, एक ऐसा घिनौना अपराध कर रहा था जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। दरअसल, इस हैवान पर नाबालिगों समेत लगभग 180 लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है, और हाल ही में इसे लेकर एक और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक ये हैवान असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से जुड़ा हुआ है.
ओवैसी से खास कनेक्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बात का खुलासा वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरों से हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि अमरावती का आरोपी मोहम्मद अयान मंच पर मौजूद था और एक राजनीतिक रैली में शामिल हो रहा था, जहाँ ओवैसी भाषण देते हुए दिखाई दे रहे थे. वीडियो में आगे यह भी देखा जा सकता है कि वो मंच पर AIMIM कार्यकर्ताओं से एक सर्टिफिकेट ले रहा है. ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ के अनुसार, उसे AIMIM के अमरावती के एक प्रमुख नेता से एक पत्र मिला था. हालाँकि, इनमें से ज़्यादातर पोस्ट अब उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिए गए हैं.
अयान सेक्स स्कैंडल
19 साल के मोहम्मद अयान उर्फ तनवीर ने कथित तौर पर लगभग 180 लड़कियों को अपना निशाना बनाया. पुलिस के अनुसार, वह पीड़ितों का यौन शोषण कर रहा था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी को 21 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. यह मामला तब सामने आया जब अयान के कई अश्लील और अंतरंग वीडियो इंटरनेट पर सामने आए, जिनमें एक ही व्यक्ति अलग-अलग लड़कियों के साथ दिखाई दे रहा था. वायरल MMS क्लिप्स ने लोगों में, खासकर अचलपुर और परतवाड़ा में, भारी आक्रोश पैदा कर दिया.
💬 Comments (0)
Leave a Comment