CSK vs MI: IPL 2026 में पांचपांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमनासामना हुआ। दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत हुई, जिसमें मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मुंबई की IPL 2026 में यह 7वीं हार है। मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से धूल चटाई और सीजन की चौथी जीत अपने नाम की। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा चेन्नई की इस शानदार जीत के हीरो रहे। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े और नाबाद लौटे।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस की ओर से नमन धीर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। नमन ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, रयान रिकल्टन ने 37 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके। वहीं, नूर अहमद ने 2 बल्लेाबजों का शिकार किया।
मुंबई के स्कोर के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत 160 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया। ऋतुराज ने 48 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। वहीं, कार्तिक शर्मा ने भी 39 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा। कार्तिक और गायकवाड़ के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 98 रनों की साझेदारी हुई। कार्तिक ने चौका जड़ते हुए चेन्नई को जीत दिलाई। उन्होंने 40 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 54 रनों की नाबाद पारी खेली।
IPL 2026 के लीग स्टेज में दोनों बार मुंबई को चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। IPL के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब एक सीजन में मुंबई इंडियंस को चेन्नई के खिलाफ दोनों लीग मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।
प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन , ऋतुराज गायकवाड़ , उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।
CSK इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैट शॉर्ट और गुरजपनीत सिंह।
मुंबई इंडियंस : विल जैक, रयान रिकेलटन , सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या , रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
MI इम्पैक्ट सब: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्वनी कुमार।
💬 Comments (0)
Leave a Comment