हिमाचली खबर: Dwi Dwadash Yog: सूर्य ग्रह 15 मई को अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर वृषभ में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का यह गोचर सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर होगा। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करते ही मिथुन में बैठे गुरु के साथ सूर्य द्विद्वादश योग बनाएंगे। ऐसा इसलिए कि सूर्य की स्थिति गुरु से द्वादश भाव में होगी जबकि गुरु, सूर्य के द्वितीय भाव में होंगे। ये दोनों ग्रह ज्योतिष में मित्रता का संबंध साझा करते हैं इसलिए कुछ राशियों के लिए सूर्यगुरु का द्विद्वादश योग किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है, आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

Dwi Dwadash Yog: 15 मई को गुरु-सूर्य के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, 5 राशियों के करियर को मिलेगी बड़ी उड़ान​
Dwi Dwadash Yog: 15 मई को गुरु-सूर्य के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, 5 राशियों के करियर को मिलेगी बड़ी उड़ान​

मेष राशि 

द्विद्वादश योग के दौरान आपके दूसरे भाव में सूर्य और तीसरे भाव में गुरु विराजमान रहेंगे। इसलिए आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके कार्य को सराहा जाएगा और कुछ लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। गुरु की स्थिति आपके साहसपराक्रम में वृद्धि करेगी जिसके चलते कुछ लोग अपना बिजनेस शुरू करने का विचार बना सकते हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति द्विद्वादश योग के बनने से सुधर सकती है। निवेश किया गया धन आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। विदेशों से जुड़ा कारोबार और विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को भी बेहद सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सुखद और फायदेमंद साबित होंगी। 

सिंह राशि

सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और द्विद्वादश योग के दौरान आपके कर्म भाव में होंगे। इसलिए यह योग आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आप मालामाल हो सकते हैं। गुरुसूर्य की स्थिति आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करने वाली साबित होगी। कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार करने में सफल हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए भी द्विद्वादश योग सुखद साबित हो सकता है। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा होगा जिसके चलते कई अटके काम पूरे हो सकते हैं। तुला वालों को आय कमाने के अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त होने की संभावना है। अगर लंबे समय से जॉब स्विच करने का सोच रहे थे तो आपको अच्छी जगह पर नौकरी मिल सकती है और साथ ही अच्छा इंक्रीमेंट मिलने के भी योग हैं। 

धनु राशि

गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं इसलिए द्विद्वादश योग का शुभ परिणाम आपको भी मिलेगा। अचानक से धन लाभ की स्थितियां बनेंगी बस आपको सही अवसर को पहचानने की आवश्यकता होगी। पैतृक संपत्ति से इस राशि के कुछ लोग लाभ पा सकते हैं। सूर्य की स्थिति के चलते इस राशि के लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्रों से भी आपको लाभ मिल सकता है।