MI vs SRH Pitch Report: IPL 2026 के 41वें मुकाबले में एक बार फिर मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम तैयार है हाईवोल्टेज भिड़ंत के लिए, जहां मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वानखेड़े की पिच किसका साथ देगी, बल्लेबाजों का या गेंदबाजों का। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में है। टीम ने 8 में से 5 मुकाबले जीतकर टॉप4 में अपनी जगह मजबूत कर ली है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।

MI vs SRH Pitch Report: वानखेड़े की पिच पर होगा बल्लेबाजों का बोलबाला या गेंदबाजों देंगे चुनौती?
MI vs SRH Pitch Report: वानखेड़े की पिच पर होगा बल्लेबाजों का बोलबाला या गेंदबाजों देंगे चुनौती?

वानखेड़े पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बड़े शॉट्स खेलना आसान रहता है। इस पिच पर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिलना लगभग तय माना जाता है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना और लक्ष्य का पीछा करना एक बेहतर रणनीति साबित हो सकता है।

पिच को देखते हुए साफ है कि यह मुकाबला हाईस्कोरिंग रह सकता है। जहां SRH अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी, वहीं MI अपने खराब सीजन में तीसरी जीत हासिल कर वापसी की कोशिश करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े की यह पिच किस टीम के सपनों को उड़ान देती है और किसकी मुश्किलें और बढ़ाती है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस , अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा , अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक , दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या , शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।